[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:52 PM IST
सार
खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके करिया मुंडा (86) खून में शुगर का स्तर कम होने के कारण गुरुवार रात को बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।
ख़बर सुनें
विस्तार
लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वे खूंटी स्थित अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मुंडा की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।
खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके करिया मुंडा (86) खून में शुगर का स्तर कम होने के कारण गुरुवार रात को बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित मुंडा को अस्पताल तक ले जाने के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया। इससे पहले 14 अप्रैल को भी निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण करिया मुंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
[ad_2]
Source link