[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:28 PM IST
सार
अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालूमठ ब्लॉक अध्यक्ष दिलेश्वर खान के रूप में हुई है।
ख़बर सुनें
विस्तार
झारखंड के लातेहार में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालूमठ ब्लॉक अध्यक्ष दिलेश्वर खान के रूप में हुई है। उनकी कुसुमही रेलवे साइडिंग पर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने रेलवे साइट पर खान पर गोलियां चला दीं। जानकारी के बाद पुलिस खान को लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया, पुलिस ने बदमाशों पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है।
[ad_2]
Source link